21 वीं सदी का रावण कौन ?
1. कोरोनाकाल- यदि हम वर्तमान अर्थात 2020 की ही बात करे तो कोरोना के इस दौर में लोगों ने जहाँ एक दूसरे की, राहगीरों की, गरीबो की, मजदूरों की मदद की तो वहीं दूसरी और कुछ व्यापारियों ने ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाकर अपने ही देश, प्रान्त, क्षेत्र के लोगों का शोषण किया। आपके आसपास भी अवश्य ही ऐसे लुटेरे होंगे।
2. हाथरस और न जाने ऐसी कितनी ही घटनाएं लगातार हमारे देश में रोज हो रही है कानून के सख्त होने के बावजूद भी लगातार बलात्कार जैसी घटनाएं होना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) के लिए शर्म की बात है। 13 से लेकर 18 वर्ष की स्कूली छात्राओं को कभी न कभी कमेंटबाजी, अश्लील इशारों और न जाने कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ये सब हरकते करने वाले लड़के लंका से नहीं आते है।
3. माता-पिता अपनी मेहनत की कमाई बच्चों के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग पर खर्च कर रहे है तो वहीं बच्चे उस मेहनत की कमाई को चाय-सुट्टा, शराब, गांजा, ड्रग्स और न जाने किन किन नशों में उड़ा रहे है उन्हें यह अंदाजा नहीं है कि वे पैसा ही नहीं अपना भविष्य भी उड़ा रहे है। इनमे सबसे ज्यादा प्रभावित है मध्यम वर्गीय परिवार जहा पर महीने की आमदनी 15000 रूपये से भी कम है। इन परिवारों के बच्चो के बिगड़ने का एक मुख्य कारण है उच्च वर्गीय परिवारों के बच्चो की संगति और उनके जैसे जीवन शैली (Lifestyle) को पाने की लालसा।
शायद आपकों उत्तर मिल गया होगा 21वीं सदी का रावण कौन है और कहाँ छिपकर बैठा हुआ है?
इस रावण को एक ही राम हरा सकता है वो है हमारे संस्कार, समाज और देश के प्रति निष्ठाभाव और नारी के प्रति सम्मान (नवरात्रि के 9 दिनों के अलावा भी) । उम्मीद है इस वर्ष हम अपनी बुराई रुपी किसी एक रावण का अवश्य वध करेंगे।
राम-राम

👍💯💯
ReplyDelete👍
ReplyDelete💯💯
ReplyDeletenice
ReplyDeleteTrue sir👍👍
ReplyDeleteRight✔️✔️✔️✔️
ReplyDelete👍👍
ReplyDeleteTrue sir 👍👍👍
ReplyDeleteTrue sir
ReplyDeleteRight sir
ReplyDeleteRight sir
ReplyDelete